हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट से हर होमगार्ड जवान आहत -: जोगिंदर सिंह चौहडी़या

हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट से हर होमगार्ड जवान आहत -: जोगिंदर सिंह चौहडी़या

चंबा 27 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश सरकार के वार्षिक बजट भाषण के 176 पन्नो में होमगार्ड जवानों का जिक्र तक नहीं किया जाना दुखदायक है। यह कथन हिमाचल प्रदेश राज्य गृह रक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राष्ट्रीय गृह रक्षक कल्याण संघ श्री जोगिंद्र सिंह चौहडिया का है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक होमगार्ड जवान ने शांति काल के साथ साथ आपातकाल में भी अपने आप को साबित किया है। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में कोरोना महामारी फैली हुई थी तो प्रदेश के होमगार्ड जवानों ने पूरे लग्न के साथ अपनी डियुटी का निर्वहन किया वहीं दूसरी ओर बहुत सारे सरकारी कर्मचारी घर में बैठे वेतन ग्रहण करते रहे। गत वर्ष भारी बारिश के दौरान बाढ़ आदि में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने में होमगार्ड जवानों ने जी जान लगा दी जिस के बारे में विधानसभा में भी सरकार पक्ष के विधायक महोदय द्वारा बोला गया। आज होमगार्ड जवानों को छोड़कर अन्य सभी वर्गों की बात की गई। होमगार्ड जवान पूरी इमानदारी के साथ पुलिस, दमकल कर्मियों तथा अन्य क्षेत्रों में कन्धे से कन्धा मिलाकर कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था एवं फायरमैन सेवा तथा अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की भांति अपनी सेवा दे रहे हैं उन्हें सुविधाएं तो दूर की बात समय पर वेतन भी प्राप्त नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि होमगार्ड जवानों के लिए भी नीति बना कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ें ताकि होमगार्ड जवान अपने व अपने परिवार की भविष्य को सुरक्षित महसूस कर सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!