क्विट चिट्टा, टेक अप स्पोर्ट्स’ अभियान के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, विधायक डी.एस. ठाकुर ने किया सम्मानित

क
डलहौजी/ चम्बा 06 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
‘
युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘क्विट चिट्टा, टेक अप स्पोर्ट्स’ अभियान के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह बीते दिन डलहौजी में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी. एस. ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों के बाद विजेता और उप-विजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने भी खूब सराहा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना था।अपने संबोधन में विधायक डी.एस. ठाकुर ने कहा कि ‘क्विट चिट्टा, टेक अप स्पोर्ट्स’ जैसे अभियान समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि चिट्टा जैसे नशे ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है और ऐसे समय में खेल गतिविधियां युवाओं को सही दिशा देने का एक प्रभावी माध्यम बन सकती हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें।विधायक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।इस अवसर पर उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और सहयोगियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं और ऐसे प्रयास समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समारोह में स्थानीय खेल प्रेमियों, युवाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही।