हिमाचल में सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर भर्ती, 12 फरवरी से आवेदन शुरू

हिमाचल में सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर भर्ती, 12 फरवरी से आवेदन शुरू

हमीरपुर 11 फरवरी चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो )

हिमाचल प्रदेश में नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी महिला उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने सहायक स्टाफ नर्स के कुल 390 पदों पर पूर्णकालिक नियुक्ति के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से आरंभ होगी, जो 5 मार्च 2026 तक चलेगी।आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आवेदन केवल महिला उम्मीदवार ही कर सकेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सुधार (Correction) के लिए 7 दिनों की विंडो भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जो समापन के तीन कार्य दिवसों के बाद शुरू होगी।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (ए-ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC) में होना चाहिए।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की वास्तविक निवासी (डोमिसाइल) होनी आवश्यक है।आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांगजन और सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण भरने के साथ आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकेगा।भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस अवश्य देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!