कर्तव्य पथ से चम्बा तक गूंजा गौरव, गणतंत्र दिवस पर हिमाचल की झांकी में शामिल कलाकारों का भव्य स्वागत

कर्तव्य पथ से चम्बा तक गूंजा गौरव, गणतंत्र दिवस पर हिमाचल की झांकी में शामिल कलाकारों का भव्य स्वागत

चम्बा 05 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का शानदार प्रतिनिधित्व कर लौटे चम्बा जिले के होनहार कलाकारों का आज गृह जिला चम्बा में भव्य और भावुक स्वागत किया गया। जैसे ही कलाकार जितेंद्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर चम्बा पहुंचे, स्थानीय लोगों, परिजनों और प्रशंसकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया और गर्व का इज़हार किया।उल्लेखनीय है कि लगभग 6–7 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हिमाचल प्रदेश की झांकी को एक बार फिर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर मिला। प्रदेश भर से चयनित कुल आठ कलाकारों में से चम्बा जिले के दो कलाकारों का चयन होना जिले के लिए गौरव का विषय है।

दोनों कलाकारों ने राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल की लोक कला, संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर प्रदेश का नाम रोशन किया।मीडिया से बातचीत में कलाकारों ने बताया कि परेड से पूर्व दिल्ली में उन्होंने कड़ी रिहर्सल की। इस दौरान वे रक्षा मंत्रालय के अधीन रहे और उन्हें कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिला। कलाकारों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की, वहीं जनजातीय मंत्रालय के कार्यक्रमों में एंकरिंग के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद हर्ष महाजन से शिष्टाचार भेंट भी की।इस अवसर पर भावुक रितिका ठाकुर ने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत और बचपन के सपनों का परिणाम है। वहीं जितेंद्र पंकज शर्मा ने जिला प्रशासन और जिला भाषा अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है।चम्बा के इन होनहार कलाकारों की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!