नूरपुर पुलिस की तत्परता से दो गुमशुदा युवतियां सकुशल बरामद

नूरपुर पुलिस की तत्परता से दो गुमशुदा युवतियां सकुशल बरामद

कांगडा 24 फरवरी चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पुलिस जिला नुरपुर को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब पुलिस द्वारा त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो गुमशुदा युवतियों को सकुशल ट्रेस कर लिया है। दोनों युवतियां 21 फरवरी 2026 से लापता थीं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।पहला मामला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले खन्नी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती, निवासी खन्नी, डाकघर बदूही, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, 21 फरवरी से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस थाना नूरपुर में दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी।इसी प्रकार दूसरा मामला डमटाल थाना क्षेत्र से संबंधित है। यहां से भी 19 वर्षीय एक युवती, निवासी वी.पी.ओ. छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, 21 फरवरी से गुमशुदा बताई गई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर तलाश अभियान शुरू किया।पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों के चलते दोनों युवतियों को सफलतापूर्वक ट्रेस कर लिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों युवतियों के संबंध में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और नियमानुसार उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।नूरपुर पुलिस जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की गुमशुदगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। समय पर दी गई सूचना से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलती है और कई मामलों में बड़ी घटनाओं को भी रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!