पुलिस मैदान वारगाह के उन्नयन को लेकर विधायक नीरज नैय्यर की बैठक, टर्फ पिच निर्माण 1 मार्च से

पुलिस मैदान वारगाह के उन्नयन को लेकर विधायक नीरज नैय्यर की बैठक, टर्फ पिच निर्माण 1 मार्च से

चम्बा 21 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस मैदान वारगाह के रखरखाव एवं उन्नयन कार्यों को लेकर आज विधायक नीरज नैय्यर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सचिव हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मनुज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान विधायक ने पुलिस मैदान वारगाह में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मैदान की ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार, दर्शक दीर्घा की मरम्मत तथा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मैदान में आयोजित होने वाली विभिन्न खेल गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने आश्वस्त किया कि खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में पुलिस विभाग का सहयोगात्मक रवैया सदैव बना रहेगा।

बैठक में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से मैदान में टर्फ पिच के निर्माण पर भी चर्चा हुई। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने जानकारी दी कि टर्फ पिच निर्माण कार्य 1 मार्च से शुरू किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि पिच तैयार होने के बाद मैदान की लेवलिंग और ड्रेनेज निर्माण का कार्य आरंभ किया जाएगा। साथ ही बास्केटबॉल कोर्ट को चारों ओर से जाली लगाकर सुरक्षित करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में खेल मैदान उदयपुर, राजपुरा और साहू के विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!