पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा के विद्यार्थियों का बट्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स में शैक्षणिक भ्रमण

पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा के विद्यार्थियों का बट्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स में शैक्षणिक भ्रमण

तीसा/ चुराह 26 दिसम्बर दिलीप सिंह ठाकुर

पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के आईटी विषय के 55 विद्यार्थियों ने बट्ट आईटीआई खुशनगरी (तीसा) का भ्रमण किया, जबकि इसी विद्यालय के 106 विद्यार्थियों ने बट्ट आईटीआई एवं बट्ट नर्सिंग कॉलेज बोंखरी मोड़ का शैक्षणिक दौरा किया।
बट्ट आईटीआई खुशनगरी पहुंचे विद्यार्थियों का नेतृत्व अध्यापक चुनी लाल, रमेश कुमार, बीना कुमारी व चांदनी बाला ने किया। यहां विद्यार्थियों का मार्गदर्शन आईटीआई के उप प्रधानाचार्य लुकेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। वहीं बट्ट आईटीआई एवं बट्ट नर्सिंग कॉलेज बोंखरी मोड़ पहुंचे विद्यार्थियों को उप प्रधानाचार्य रीता ठाकुर व मनीष बकारिया ने संस्थानों की कार्यप्रणाली और पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।


बट्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रिशियन, फीटर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, सर्वेयर सहित कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया और अपने विषय से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने बट्ट नर्सिंग कॉलेज में स्थापित नर्सिंग प्रयोगशालाओं का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें नर्सिंग विषय से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि बट्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स के अंतर्गत संचालित पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में शुरू किए गए मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर कोर्स की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। परवेज अली बट्ट ने कहा कि संस्थान में प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए आधुनिक उपकरण, मशीनरी और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर रावमापा तीसा के अध्यापकों ने बट्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स में उपलब्ध शैक्षणिक व तकनीकी सुविधाओं की सराहना की और विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए संस्थान प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!