डलहौजी वन खंड में हॉर्स चेस्टनट बीजरोपण अभियान को बड़ी सफलता – 70 प्रतिशत अंकुरण दर दर्ज

डलहौजी वन खंड में हॉर्स चेस्टनट बीजरोपण अभियान को बड़ी सफलता – 70 प्रतिशत अंकुरण दर दर्ज

डलहौजी, 22 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी वन खंड में इस शीतकाल के दौरान चलाए गए बीज डिब्लिंग अभियान ने उत्साहजनक सफलता हासिल की है। वन विभाग डलहौजी और अहला कैचमेंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट सोसायटी के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुए इस अभियान के दौरान हॉर्स चेस्टनट (गु) के लगभग 1500 बीज और 5000 देवदार के बीज प्राकृतिक रूप से डिब्लिंग तकनीक के माध्यम से बोए गए।

हैरानी की बात यह रही कि इन बीजों में लगभग 70% अंकुरण दर दर्ज की गई, जो कि बिना किसी विशेष वित्तीय खर्च के प्राप्त हुई है।इस अभियान का नेतृत्व माननीय डीएफओ श्री रजनीश महाजन, रेंज अधिकारी श्री राहुल ठाकुर, सेवानिवृत्त पीएससी श्री अमर सिंह तथा वन विभाग के समर्पित स्टाफ ने किया। तकनीकी मार्गदर्शन और सामुदायिक सहभागिता के बल पर यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि यह स्थानीय समुदाय के सहयोग से वनों के सतत विकास का एक प्रेरणास्पद उदाहरण भी बना।

अहला कैचमेंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट सोसायटी के प्रधान श्री रजत महाजन ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास और जागरूकता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह जनभागीदारी और वैज्ञानिक तकनीकों का मेल होता रहे, तो वनों के पुनर्जीवन और जैव विविधता के संरक्षण में उल्लेखनीय प्रगति संभव है।यह अभियान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक नई आशा की किरण लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!