सरकारी सीमेंट को लेकर विवाद, ग्रामीण ने लगाए गंभीर आरोप, पंचायत सचिव ने किया खंडन

सरकारी सीमेंट को लेकर विवाद, ग्रामीण ने लगाए गंभीर आरोप, पंचायत सचिव ने किया खंडन

तीसा/ चुराह 29 मार्च दिलीप सिंह ठाकुर

तीसा/ चुराह 29 मार्च दिलीप सिंह ठाकुर

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत सत्यास में सरकारी सीमेंट की खेप को लेकर विवाद गहरा गया है। एक ग्रामीण द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पंचायत के निवर्तमान प्रधान और पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले ने क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल पैदा कर दिया है।जानकारी के अनुसार, सत्यास पंचायत के ध्यास गांव निवासी सुरिंद्र सिंह ने शनिवार को एक वीडियो वायरल किया, जिसमें कथित तौर पर सरकारी सीमेंट को वाहन में लोड करते हुए दिखाया गया है। ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि यह सीमेंट गैरकानूनी तरीके से बेचा जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।सुरिंद्र सिंह का कहना है कि यह सीमेंट मेन रोड से ध्यास संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए आया था, जो अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। ऐसे में निर्माण कार्य पूरा किए बिना सीमेंट को गुपचुप तरीके से वाहन में ले जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने पंचायत के निवर्तमान प्रधान और सचिव की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।वहीं, पंचायत सचिव भाग सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत के जीणी गांव में दो विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनके लिए फिलहाल सीमेंट की आवश्यकता है। इसी कारण वैकल्पिक रूप से सीमेंट को जीणी गांव भेजा गया है, ताकि वहां कार्य प्रारंभ किया जा सके।पंचायत सचिव ने आश्वासन दिया कि जैसे ही नया सीमेंट आएगा, उसे ध्यास संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य में उपयोग किया जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में विवाद बना हुआ है और ग्रामीण निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!