मुख्यमंत्री ने पांगी घाटी की 1,926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ की किश्त जारी की

मुख्यमंत्री ने पांगी घाटी की 1,926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ की किश्त जारी की

किलाड़ (पांगी) चंबा 15 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल दिवस के 78वें समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी घाटी की 1,926 महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत अप्रैल, मई और जून की तीन किश्तों के रूप में प्रति लाभार्थी 4,500 रुपये जारी किए। इस योजना के तहत कुल 86.67 लाख रुपये वितरित किए गए।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि औपचारिकताएं पूर्ण करने पर शेष पात्र महिलाओं को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उ

न्होंने यह भी बताया कि 1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2026 के बीच 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली युवतियों और घरेलू सहायिकाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।समारोह में क्षेत्र के उत्कृष्ट सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें शिक्षकों, चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों को भी सम्मानित किया, जिसमें बिलासपुर सदर, मंडी बीएसएल कॉलोनी और कांगड़ा के डमटाल थाने शामिल थे। ऊना महिला थाना को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ महिला थाना घोषित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड में भाग लेने वाली टीमों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!