मणिमहेश पवित्र यात्रा के अवसर पर मिनी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बनीखेत की ओर से भव्य लंगर का आयोजन

मणिमहेश पवित्र यात्रा के अवसर पर मिनी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बनीखेत की ओर से भव्य लंगर का आयोजन

डलहौजी/चम्बा, 23 अगस्त मुकेश कुमार ( गोल्डी)

मणिमहेश पवित्र यात्रा के पावन अवसर पर मिनी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बनीखेत की ओर से एनएच 154-ए पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप नाग देवता मंदिर परिसर में आज एक भव्य लंगर का आयोजन किया गया। इस लंगर में मणिमहेश की ओर जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं को बड़े ही श्रद्धाभाव से प्रसाद रूपी भंडारा परोसा गया। साथ ही भजन-कीर्तन के मधुर स्वर से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर न केवल बाहरी राज्यों और विभिन्न इलाकों से आए श्रद्धालु यात्री उपस्थित रहे, बल्कि स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। लंगर स्थल पर भक्तों के लिए भोजन, चाय-पानी और विश्राम की उचित व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा पर निकले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।मिनी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बनीखेत के प्रधान संदीप राणा (सैंडी) ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन की ओर से इस तरह का पहला वार्षिक लंगर आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यूनियन के सभी सदस्य एकजुट होकर इस आयोजन में शामिल हुए और सभी ने तन, मन और धन से योगदान देकर इसे सफल बनाया। उन्होंने आगे बताया कि यह आयोजन अब प्रतिवर्ष नियमित रूप से किया जाएगा ताकि यात्रा के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की जा सके।संदीप राणा ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भगवान भोलेनाथ से मंगलकामना करते हुए कहा कि महादेव की असीम कृपा सभी पर बनी रहे और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!