भरमौर में मणिमहेश यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा प्राथमिकता

भरमौर में मणिमहेश यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा प्राथमिकता

भरमौर/चम्बा 8 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

भरमौर स्थित मिनी सचिवालय में आज मणिमहेश यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उप मंडलाधिकारी नागरिक भरमौर कुलबीर राणा ने की, तथा स्थानीय विधायक दो जनक राज विशेष रूप से मौजूद रहे इस बैठक में यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई।बैठक के दौरान आगामी मणिमहेश यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, ठहराव व्यवस्था जैसे विषयों पर गहन विमर्श किया गया।

विशेष रूप से मणिमहेश टैक्सी यूनियन द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान भी इस बैठक में किया गया, जिससे टैक्सी सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का अनुभव हो।अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का यह पूरा प्रयास रहेगा कि यात्रा मार्ग पर किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा और आपदा प्रबंधन सहित सभी एहतियातपूर्ण इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन हेतु सहयोग करें, ताकि यह पवित्र यात्रा भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हो सके।यह बैठक श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और आने वाले दिनों में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!