जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, 76 मदों पर हुई विस्तार से चर्चा

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, 76 मदों पर हुई विस्तार से चर्चा

चंबा, 25 जून मुकेश कुमार ( गोल्डी)

जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक में पिछली कार्यवाही की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कुल 76 मदों पर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. नीलम कुमारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कुछ मदों में असंतोषजनक उत्तर मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान मनरेगा के अंतर्गत विकासखंड चंबा की 69 योजनाओं के लिए ₹1.30 करोड़ की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मैहरा ने विकास कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज (सचिव), कृषि उपज विपणन समिति अध्यक्ष ललित ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला परिषद हाकम सिंह, जिला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, खंड विकास अधिकारी रामनबीर सिंह चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित जिला परिषद सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!