भरमौर जनजातीय क्षेत्र में नवम्बर 2025 से मार्च 2026 तक खाद्यान्न का अग्रिम आवंटन, शीघ्र होगा वितरण

भरमौर जनजातीय क्षेत्र में नवम्बर 2025 से मार्च 2026 तक खाद्यान्न का अग्रिम आवंटन, शीघ्र होगा वितरण

भरमौर / चम्बा 23 दिसम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के राशन कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी सूचना सामने आई है। विकासखण्ड भरमौर के अंतर्गत शीतकाल को ध्यान में रखते हुए नवम्बर 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि के लिए खाद्यान्न का अग्रिम कोटा आवंटित कर दिया गया है। यह व्यवस्था हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा की गई है, ताकि दुर्गम और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को आवश्यक खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध करवाई जा सके।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरमौर क्षेत्र के थोक गोदाम भरमौर, खडामुख और होली से राशन उठाने वाली कुल 67 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इस अग्रिम आवंटन के अंतर्गत कुल 9911.16 क्विंटल गेहूं आटा, 6538.84 क्विंटल चावल, 375.52 क्विंटल चीनी, 484.00 क्विंटल दालें, 88964.00 लीटर खाद्य तेल तथा 210.00 क्विंटल नमक शामिल है।जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में उक्त थोक गोदामों में दालों की खेप प्राप्त हो चुकी है, जबकि अन्य आवश्यक खाद्यान्न भी शीघ्र ही गोदामों में पहुंचने की प्रक्रिया में हैं।

सभी वस्तुओं का वितरण निर्धारित योजना के अनुसार उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि किसी भी उपभोक्ता को असुविधा का सामना न करना पड़े।जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, चम्बा ने भरमौर क्षेत्र के सभी राशन कार्ड धारकों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपनी संबंधित उचित मूल्य की दुकानों से आवश्यक खाद्य सामग्री उठाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यह अग्रिम आवंटन विशेष रूप से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सर्द मौसम को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि किसी भी स्तर पर खाद्यान्न की कमी न हो।प्रशासन ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि वितरण के दौरान किसी प्रकार की समस्या या शिकायत सामने आती है, तो संबंधित विभाग या अपनी उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से तुरंत जानकारी साझा करें, ताकि उसका समयबद्ध समाधान किया जा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!