हिम आंचल पेंशनर्स संघ बनीखेत की मासिक बैठक संपन्न, चुनावों को लेकर बनी रणनीति

डलहौजी /चम्बा 5 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड बनीखेत की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन आज लोक निर्माण विश्रामगृह बनीखेत में खंड अध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में पेंशनर्स से जुड़ी समस्याओं, लंबित मांगों और सरकार द्वारा रोकी गई बकाया राशि पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का मुख्य फोकस जिला चंबा के विभिन्न खंडों में प्रस्तावित चुनावों की तैयारी पर रहा। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार की गई तथा खंडवार ड्यूटी अधिकारियों की नियुक्ति की गई।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चंबा खंड में 7 अप्रैल को चुनाव आयोजित होंगे जिसकी देखरेख एन.डी. शर्मा, सुरेश ठाकुर और मंजीत सिंह करेंगे। सिहुंता खंड में 10 अप्रैल को चुनाव प्रक्रिया एन.डी. शर्मा, हेमचंद और मंजीत सिंह की निगरानी में होगी।सलूणी खंड में 14 अप्रैल को पी.एस. वेद, मुश्ताक मोहम्मद और मंजीत सिंह (बनीखेत) चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। बनीखेत खंड में 17 अप्रैल को अशोक कुमार (ककीरा), बलिराम (चंबा) और नरेश कुमार शर्मा (सलूणी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।ककीरा खंड का चुनाव 18 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिसकी देखरेख मदनलाल अरोड़ा, हेमचंद और मंजीत सिंह करेंगे। वहीं, मेहला और तीसा खंडों की चुनाव तिथियों की घोषणा आगामी कार्यकारिणी बैठक में की जाएगी।जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि जल्द ही इन दोनों खंडों के चुनाव कार्यक्रम भी तय कर दिए जाएंगे। बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।