
डलहौजी भाजपा मंडल कार्यकारिणी की परिचय बैठक संपन्न, डॉक्टर जनक राज ने की अध्यक्षता
डलहौजी / चंबा 15 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
भारतीय जनता पार्टी की डलहौजी उपमंडल कार्यकारिणी की परिचय बैठक आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, बनीखेत में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भरमौर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. जनक राज ने की।बैठक के दौरान विधायक डॉ. जनक राज ने भाजपा बनीखेत मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अपनी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।अपने संबोधन में माननीय विधायक ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को लेकर कार्य करती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।बैठक के दौरान माननीय विधायक डॉ. जनक राज ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी को मिलकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा।इस अवसर पर डलहौजी भाजपा मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद महाजन, अशोक चौभीयाल , विजय ठाकुर, विजेंद्र शर्मा के अलावा बनीखेत के प्रधान अरुण राणा डलहौजी नगर परिषद की अध्यक्ष रानी देवी उपाध्यक्ष संजीव पठानिया नगर डलहौजी के वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे इसके अलावा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता तथा गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई।बैठक का समापन राष्ट्रहित और संगठन की एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।
