उप रोजगार कार्यालय चुवाडी़ में कैंपस इंटरव्यू में आंशिक बदलाव 24 की बजाय 23 जून को होगा कैंपस इंटरवयू :- जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान

चम्बा, 19 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
24 जून को स्थानीय अवकाश के चलते कैंपस इंटरव्यू में आंशिक बदलाव किया गया है जो अब 23 जून को आयोजित किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आईटीसी लिमिटेड जम्मू द्वारा अप्रेंटिसस /ट्रेनी के लिए 15 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसस/ट्रेनी के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, फीटर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स व मोटर मैकेनिक व्हीकल में पास होना अनिवार्य है और आयु सीमा 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है तथा चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 12 हज़ार रखा गया है।रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन जम्मू के ज़िला सम्भा के गांव राख राजपुरा बेरी ब्राह्मण चिन्हित है।उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि 23 जून को अप रोजगार कार्यालय चुवाडी़ में प्रातः 10 बजे उपस्थित हो जाए।