‘समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के तहत ऑनलाइन प्रश्नावली आम जनता के लिए उपलब्ध है

‘समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के तहत ऑनलाइन प्रश्नावली आम जनता के लिए उपलब्ध

चंबा, 11 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 20 वर्षीय दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के अंतर्गत ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली हाल ही में मुख्य सचिव द्वारा शुभारंभ की गई है।उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी दी कि यह प्रश्नावली 26 अगस्त तक आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से प्रदेश के भविष्य को संवारने हेतु लोगों के बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल सहभागी शासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को नीति निर्माण प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने का अवसर मिलता है।प्रश्नावली हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है तथा इसे सरल चरणों में भरा जा सकता है। जिला वासियों से आग्रह करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी लोग हिमाचल प्रदेश के भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं और अपने सुझाव निर्धारित लिंक https://himachal.nic.in/samridhhimachal पर अवश्य अपलोड करें।उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस पहल से जोड़ने का प्रयास कर रहा है, ताकि भविष्य की नीतियों में जिले के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।राज्य सरकार का मानना है कि सामूहिक विचार और सुझाव से ही एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध हिमाचल का निर्माण संभव है। ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ के तहत तैयार होने वाला रोडमैप शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, बुनियादी ढांचा, उद्योग और रोजगार जैसे क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें:https://himachal.nic.in/samridhhimachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!