भुरु नाग मंदिर के समीप गड्ढे में गिरा बैल, स्थानीय युवाओं ने दिखाई मानवता और संवेदनशीलता

भुरु नाग मंदिर के समीप गड्ढे में गिरा बैल, स्थानीय युवाओं ने दिखाई मानवता और संवेदनशीलता

डलहौजी/चंबा, 08 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

बीते कल भुरु नाग देवता मंदिर के समीप स्थित जल शक्ति विभाग के पानी के टैंक के पास एक हादसे में गोवंश( बैल) गहरे गड्ढे में जा गिरा। यह घटना उस समय हुई जब दो बैल आपस में लड़ रहे थे और उसी दौरान एक बैल संतुलन खो बैठा और पास ही स्थित गड्ढे में गिर गया। गिरने के दौरान उसे हल्की चोटें भी आईं, जिससे वह खुद को गड्ढे से निकालने में असफल रहा।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सामूहिक प्रयासों से अंततः बैल को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई।

भुरु नाग देवता मंदिर के पुजारी पंडित करतार शर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना घटी, वहां जल शक्ति विभाग का पानी का टैंक है और उसके पास एक बड़ा गड्ढा भी है। विभाग द्वारा इस गड्ढे को अस्थायी रूप से ढका गया था, लेकिन बैल के भारी वजन के चलते वह ढक्कन टूट गया और हादसा हो गया।समय रहते घटना की जानकारी मिल जाने से एक बड़ा नुक़सान होने से टल गया। स्थानीय युवाओं द्वारा दिखाया गया गोवंश के प्रति स्नेह, सेवा और सजगता सराहनीय रही। उन्होंने न केवल उसे सुरक्षित बाहर निकाला बल्कि उसकी समुचित देखभाल भी सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!