डलहौजी में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न, संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने किया मार्गदर्शन

डलहौजी में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न, संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने किया मार्गदर्शन

डलहौजी/चम्बा 23 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

भारतीय जनता पार्टी डलहौजी के तीनों मंडलों की एक संयुक्त बैठक आज सुंडला में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तथा पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। अपने संबोधन में संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है जो अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है।संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और उनकी सक्रियता ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि डलहौजी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भाजपा की मजबूत उपस्थिति कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में अधिक सक्रियता दिखाने की अपील की।बैठक में डलहौजी भाजपा के तीनों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्षों समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन मंत्री के प्रेरणादायक मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।यह बैठक न केवल संगठनात्मक समन्वय का उदाहरण रही, बल्कि आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!