बट्ट आईटीआई में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 45 युवाओं को मिला रोजगार

डलहौजी/ चम्बा 23 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
बोंखरी मोड़ स्थित बट्ट आईटीआई में आज सोमवार को रोजगार डॉट कॉम के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले की जानकारी संस्थान के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और स्थानीय प्रशिक्षित युवाओं का साक्षात्कार लिया।रोजगार मेले में रोजगार डॉट कॉम के प्रबंध निदेशक कुणाल गुप्ता, मानव संसाधन प्रमुख अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष रणनीतिक साझेदारियाँ व जनसंपर्क हरीश कछवाहा, प्लेसमेंट प्रमुख प्रेमपाल सिंह व परियोजना प्रबंधक पंकज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।मेले के दौरान एमटी ऑटो क्राफ्ट, मलेरिक्स ऑटोकॉम्प प्रा. लि. (लुधियाना), डीलक्स बियरिंग्स (अहमदाबाद), फुरुकावा मिंडा इलेक्ट्रिक प्रा. लि. (बवाल), ओकाया पॉवर लिमिटेड (बद्दी), एम्ब्रोस ऑटोकॉम्प लिमिटेड और गोदरेज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स – मशीनिस्ट, टर्नर, फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन – में आईटीआई और डिप्लोमा धारकों का साक्षात्कार लिया।साक्षात्कार के पश्चात कुल 45 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्हें कंपनियों द्वारा ₹14,000 से ₹17,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। परवेज अली बट्ट ने इस सफल आयोजन के लिए रोजगार डॉट कॉम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिला के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकें।