महामहिम राज्यपाल का डलहौज़ी के ढुंढीयारा में गर्मजोशी से स्वागत, विधायक डीएस ठाकुर व बीजेपी मंडलाध्यक्ष रहे मौजूद

डलहौज़ी/चम्बा 22 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज अपने चंबा प्रवास के दौरान डलहौज़ी स्थित डुंडियारा बंगला में उनके अल्प विश्राम के दौरान उनका भव्य एवं सौहार्दपूर्ण स्वागत किया गया।महामहिम के आगमन पर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक शिष्टाचार के साथ अभिनंदन किया गया।

डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डी.एस. ठाकुर तथा भारतीय जनता पार्टी बानीखेत मंडल के मंडलाध्यक्ष विशाल टंडन तथा पूर्व व्यापार मंडल प्रधान विजेंद्र शर्मा ने विशेष रूप से महामहिम राज्यपाल से भेंट कर उनका स्वागत किया विधायक डी.एस. ठाकुर ने इस अवसर पर राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका दौरा डलहौज़ी क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जनता और सरकार के बीच संबंधों को नई दिशा मिलती है।

महामहिम राज्यपाल का यह दौरा शांति एवं सद्भावना का प्रतीक माना गया और स्थानीय जनता ने उनके स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद प्रकट किया।