जनजातिय क्षेत्र भरमौर के हडसर-कुगति मार्ग पर हादसा, मणिमहेश नाले में गिरी गाड़ी, बड़ा नुकसान टला

जनजातिय क्षेत्र भरमौर के हडसर-कुगति मार्ग पर हादसा, मणिमहेश नाले में गिरी गाड़ी, बड़ा नुकसान टला

भरमौर/चम्बा 20 अगस्त मुकेश कुमार ( गोल्डी)

भरमौर उपमंडल के हंडसर-कुगति मार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे मणिमहेश नाले में अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी नाले में जा गिरी।जानकारी के अनुसार यह गाड़ी श्रद्धालुओं की थी, जो मणिमहेश यात्रा के लिए आए थे। श्रद्धालु अपनी गाड़ी को सड़क किनारे पार्क कर पैदल मणिमहेश दर्शन के लिए आगे बढ़ गए थे। गनीमत यह रही कि हादसे के समय गाड़ी में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे पहाड़ी दरकने और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और जोखिम वाले स्थानों पर वाहन पार्क न करें।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भरमौर पहुंच रहे हैं। प्रशासन लगातार यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!