ऐतिहासिक आषाढ़ नाग देवता मेला बनीखेत 22 जून को भव्य कुश्ती दंगल, प्रदेश और बाहरी राज्यों से पहलवान करेंगे शिरकत

ऐतिहासिक आषाढ़ नाग देवता मेला बनीखेत 22 जून को भव्य कुश्ती दंगल, प्रदेश और बाहरी राज्यों से पहलवान करेंगे शिरकत

डलहौजी/चम्बा 16 जून मुकेश कुमार ( गोल्डी)

जिलास्तरीय ऐतिहासिक आषाढ़ नाग देवता मेला इस वर्ष भी परंपरागत उत्साह के साथ 21 जून से 24 जून तक आधिकारिक तौर पर मनाया जा रहा है। मेला स्थल बनीखेत के पद्दर मैदान में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। मेला समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा इस बार 22 जून को भव्य दंगल और 23 जून को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 24 जून तक विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।मेले का मुख्य आकर्षण 22 जून को आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल रहेगा, जिसमें प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों के नामी पहलवानों के आने की संभावना है।

प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के लिए भी कुश्ती मुकाबले होंगे, जिसमें 01.01.2007 के बाद जन्मे प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त सीनियर वर्ग में सामान्य कुश्ती मुकाबले भी होंगे, जिनमें विजेता पहलवानों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया जाएगा।मेले का उद्देश्य खेल भावना को प्रोत्साहन देना, युवाओं में ऊर्जा का संचार करना तथा पारंपरिक मेलों की सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखना है। यह मेला न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।जो पहलवान इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे 21 जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आयोजकों ने निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है:

राजकुमार शर्मा :-88945-43443, त्रिभूषण महाजन:-94185-12301, करतार शर्मा :- 94180-14992

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!