सुजुकी मोटर और हीरो मोटो कॉर्प द्वारा 12 नवम्बर को बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में रोजगार मेले का आयोजन

सुजुकी मोटर और हीरो मोटो कॉर्प द्वारा 12 नवम्बर को बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में रोजगार मेले का आयोजन

डलहौजी/चंबा, 7 नवम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात और हीरो मोटो कॉर्प, लुधियाना (पंजाब) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 12 नवम्बर को बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने दी।उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के दौरान दोनों कंपनियों द्वारा विभिन्न तकनीकी पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक तथा आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी गई है।सुजुकी मोटर के अंतर्गत फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, वायर मैन, मशीनिस्ट, शीट मेटल, वेल्डर, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, ट्रैक्टर मैकेनिक, सीओई (ऑटोमोबाइल) तथा डीजल मैकेनिक ट्रेडों में प्रशिक्षित अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से ₹23,300 (एफटीसी) मानदेय प्रदान किया जाएगा।वहीं हीरो मोटो कॉर्प कंपनी के लिए मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर, क्वालिटी चेकर और वेल्डर ट्रेड के अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹13,500 से ₹15,000 तक का मासिक मानदेय मिलेगा।परवेज अली बट्ट ने सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 12 नवम्बर को सुबह 10 बजे बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!