राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहरा के विद्यार्थियों का बट्ट आईटीआई तीसा शैक्षणिक भ्रमण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहरा के विद्यार्थियों का बट्ट आईटीआई तीसा शैक्षणिक भ्रमण

तीसा/चुराह 20 दिसम्बर दिलीप सिंह ठाकुर


शिक्षा खंड तीसा के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहरा के दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययनरत वोकेशनल कोर्स के 53 विद्यार्थियों ने 18 से 20 दिसंबर तक बट्ट आईटीआई तीसा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के अध्यापक संजय कुमार, कांता देवी, उमेश कुमार तथा मनमोहन सिंह भी उपस्थित रहे।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बट्ट आईटीआई तीसा के फ्रंट ऑफिस में जाकर संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने आईटीआई की विभिन्न आधुनिक प्रयोगशालाओं का अवलोकन कर अपने-अपने विषयों से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया। विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण, उपकरणों के उपयोग और कार्यस्थल के माहौल को नजदीक से समझने का अवसर मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा।


विद्यालय के अध्यापकों ने संस्थान में प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध बेहतरीन सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें जमा दो कक्षा के बाद कैरियर के विभिन्न विकल्पों को समझने और सही दिशा में निर्णय लेने में सहायता मिलती है।
बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहरा के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान संस्थान के स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का स्वागत किया गया और उन्हें संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बट्ट आईटीआई तीसा में प्रशिक्षुओं को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का गुणात्मक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए उच्च श्रेणी के उपकरण, आधुनिक मशीनरी और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!