कुल्लू के बंजार उपमंडल के झनियार गांव में भीषण आग, 10 से अधिक घर जलकर राख

कुल्लू के बंजार उपमंडल के झनियार गांव में भीषण आग, 10 से अधिक घर जलकर राख

कुल्लू/मनाली, 10 नवंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल की नोहांडा पंचायत के झनियार गांव में भयंकर आगजनी की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लगभग 10 से 12 मकान, साथ में गोशालाएं और सर्दियों के लिए जमा की हुई घास पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि आग अचानक भड़की और तेज हवाओं के कारण आसपास के घरों तक फैल गई। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर एक-दूसरे के घरों से सामान बाहर निकालने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश की। जबकि स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस टीम मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे।फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान बताया जा रहा है। कई परिवारों के पास अब रहने के लिए घर तक नहीं बचे हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध करवाने और अस्थायी ठहराव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!