हिमाचल में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी 24 घंटे की हड़ताल पर, मरीजों को करना पड़ रहा भारी दिक्कतों का सामना ‍

हिमाचल में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी 24 घंटे की हड़ताल पर, मरीजों को करना पड़ रहा भारी दिक्कतों का सामना

चम्बा 27 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने सीटू के बैनर तले 24 घंटे की प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल आज देर शाम 8 बजे से शुरू होकर कल रात 8 बजे तक चलेगी। हड़ताल का उद्देश्य अपनी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना है।चंबा जिले की बात करें तो वहां यूनियन ने एडीएम चंबा को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन, 8 घंटे की निर्धारित ड्यूटी, ओवरटाइम पर दुगना भुगतान, श्रम कानूनों के सही क्रियान्वयन, 10% वेतन वृद्धि तथा यूनियन नेताओं के साथ हो रही प्रताड़ना जैसे मुद्दों को उठाया है।यूनियन के जिला प्रधान ने बताया कि यह आंदोलन प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर पूरे हिमाचल में एक साथ किया जा रहा है और आगे की रणनीति प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा तय की जाएगी।हालांकि, एंबुलेंस सेवाएं ठप होने के चलते आपातकालीन स्थिति में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में मरीज और उनके तामीरदार परेशान और चिंतित नजर आए।एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समाधान न होने के चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।अब देखना यह होगा कि सरकार इस हड़ताल को लेकर क्या रुख अपनाती है और क्या कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!