विश्व जनसंख्या दिवस पर बनीखेत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व जनसंख्या दिवस पर बनीखेत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डलहौजी /चम्बा 11 जुलाई मुकेश कुमार( गोल्डी )

पी एस श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में आज शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट, गाइड, कब, बुलबुल द्वारा जनसंख्या से संबंधित जागरूकता फैलाने हेतु भाषण, रैली, निबंध लेखन, खेलकूद, स्लोगन लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान रिंकू खरेरा (स्काउट प्रशिक्षक) द्वारा जनसंख्या नियंत्रण की शपथ दिलाई गई।

नीलम (गाइड प्रशिक्षिका) ने छात्रों को जनसंख्या वृद्धि के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे बेरोजगारी, प्रदूषण, शिक्षा की कमी आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में स्काउट और गाइड दल द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने हेतु रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति विद्यार्थियों व समाज को जागरूक करना रहा, जो पूर्ण रूप से सफल रहा।

विद्यालय के स्काउट व गाइड सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को समझते हुए इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!