चुराह में जंगल में फिसलकर खाई में गिरी महिला, मौके पर हुई मौत, मामला दर्ज

चुराह में जंगल में फिसलकर खाई में गिरी महिला, मौके पर हुई मौत, मामला दर्ज

तीसा/ चुराह 06 मार्च दिलीप सिंह ठाकुर

बीते कल जिला चंबा के चुराह क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 59 वर्षीय महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह घटना पुलिस थाना चुराह के अंतर्गत पुलिस चौकी नकरोड़ क्षेत्र में सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान 59 वर्षीय .शुमानू पत्नी मोतीराम, निवासी गांव घेईयां, तहसील चुराह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला रोजाना की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए घर के समीप स्थित जंगल में गई हुई थी। इसी दौरान जंगल में बने एक संकरे पैदल मार्ग (पगडंडी) से गुजरते समय उसका पैर अचानक फिसल गया।पैर फिसलने के कारण महिला संतुलन खो बैठी और नीचे गहरी खाई में जा गिर ओर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी नकरोड़ को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।परिजनों ने भी इस घटना को एक हादसा बताया है और उन्होंने किसी प्रकार के शक या संदेह से इनकार किया है। प्रारंभिक जांच में भी मामला हादसे का ही प्रतीत हो रहा है।इस पूरे मामले की पुष्टि जिला चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!