रुणहकोठी-सामरा पैदल पुल की जर्जर हालत से ग्रामीणों में रोष, जल्द सुधार नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन

भरमौर/चम्बा 18 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
भरमौर के रुणहकोठी सामरा पैदल चलने वाले पुल की हालत खराब होने के चलते ग्रामीणों ने अब मोर्चा खोल दिया है। ग्राम पंचायत रनूहकोठी और सामरा थल्ली गाँव को आपस में जोड़ता ये पुल जरूरत से ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुका है। बार-बार शिकायत व गुहार लगाने के बाद भी अभी तक इस पुल की मुरम्मत नहीं हो पाई है। गौरतलब है इस पुल से हर रोज स्कूली बच्चों व ग्रामीणों के मवेशिये गुजरते हैं। पुल की हालत जर्जर होने के कारण यहां पर कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।प्रशासन को भी बड़ी बार इस विषय से अवगत करवाया गया है लेकिन किसी ने भी अभी तक इसकी सुध नहीं ली है।

हर दिन लोगों और मवेशियों का इस पुल से आना जाना लगा रहता है कोई भी अप्रिय घटना कभी भी घट सकती है इसके लिए प्रशासन जिम्मेवार होगा यहां के लोगों का ऐसा मानना है। गांव सामरा से स्कूली बच्चे इस पुल से रोजाना स्कूल जाते उनको भी इस पुल का डर सता रहा है। लोगों मैं भारी रोष है कि अगर इस बार भी प्रशासन ने इस पुल की मुरम्मत में कोई कदम नहीं उठाया तो सभी गांव वाले उग्र आंदोलन ,धरना प्रदर्शन करने पर सड़को पर उतर आएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व भरमौर प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों मेंअश्वनी कुमार सोई , गेहरा राम,अनिल कुमार कुलदीप सिंह,बहादुर सिंह, देवो राम, जफो राम, कर्म चंद अमित सोई, चतरो राम का कहना है कि जल्द इस पुल का कार्य शुरू नहीं किया गया तो वह प्रशासन और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। यहां के लोगों का कहना है कि अगर कोई अप्रिय घटना इस पुल पर घटती है तो इसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन व सरकार की होगी। बार-बार अवगत करवाने के बाद भी सरकार व प्रशासन इस ओर कोई भी कदम नहीं उठा रहा है।