तुन्नूहट्टी बैरियर पर बस यात्री से 132 ग्राम चरस बरामद, मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

तुन्नूहट्टी बैरियर पर बस यात्री से 132 ग्राम चरस बरामद, मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

डलहौजी/ चम्बा 08 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला के मुख्यद्वार तुन्नूहट्टी बैरियर पर रोजाना की तरह चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिस दल ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की चंबा से पठानकोट आ रही बस नंबर HP 73 – 8890 को जांच के लिए रोका। यह घटना आज सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे की है।निरीक्षण के दौरान बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और गहरी नींद में होने का नाटक करने लगा। पुलिस को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं और जब उससे तलाशी लेने को कहा गया तो वह बुरी तरह घबरा गया और आनाकानी करने लगा। पुलिस की सख्ती के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 132 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी मकान नंबर 484 पंचकंला डाकघर मुकेरियां जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत थाना चुवाडी़ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की पुष्टि डीएसपी भटियात योगराज चंदेल ने की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। डीएसपी चंदेल ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस का साथ दें। उन्होंने कहा कि समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। यदि किसी को नशा तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!