एआरओ पालमपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि: कांगड़ा व चंबा से भारतीय सेना में सर्वाधिक चयन

एआरओ पालमपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि: कांगड़ा व चंबा से भारतीय सेना में सर्वाधिक चयन

कांगड़ा 19 दिसंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) पालमपुर ने कांगड़ा एवं चंबा जिलों से भारतीय सेना में भर्ती के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एआरओ पालमपुर के माध्यम से अब तक के इतिहास में सर्वाधिक अभ्यर्थियों का चयन कर यह कार्यालय क्षेत्रीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है।एआरओ पालमपुर के निदेशक कर्नल विशाल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम प्रेषण (फर्स्ट डिस्पैच) के अंतर्गत कुल 1233 चयनित अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण केंद्रों के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया जा चुका है, जहां उनका प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह संख्या न केवल एआरओ पालमपुर के लिए, बल्कि कांगड़ा और चंबा जिलों के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि द्वितीय प्रेषण (सेकेंड डिस्पैच) के अंतर्गत लगभग 472 और चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही कुल चयनित अभ्यर्थियों की संख्या और भी उल्लेखनीय हो जाएगी।कर्नलविशाल शाह ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन को देते हुए जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा, एडीएम शिल्पी बेक्टा एवं एसडीएम मोहित रत्न का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस तथा संबंधित विभागों के सक्रिय सहयोग और बेहतर समन्वय के बिना इतनी बड़ी भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कर पाना संभव नहीं था।उन्होंने कहा कि यह सफलता कांगड़ा और चंबा जिलों के युवाओं में देशसेवा के प्रति गहरी भावना, अनुशासन और कठिन परिश्रम को दर्शाती है।

साथ ही यह एआरओ पालमपुर द्वारा अपनाई गई पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, प्रभावी जनसंपर्क और समर्पित प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है।अंत में कर्नल शाह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, गौरवपूर्ण और अनुशासित सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा भविष्य में भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!