अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंपा ठाकुर का तीसा के कठवाड़ गांव में भव्य सम्मान

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंपा ठाकुर का तीसा के कठवाड़ गांव में भव्य सम्मान

चुराह/तीसा 19 दिसम्बर दिलीप सिंह ठाकुर

उपमंडल तीसा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के गांव कठवाड़ में आज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंपा ठाकुर को सम्मानित किया गया। यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण साबित हुआ, जिसमें चार लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चंपा के पिता, चुराह के प्रसिद्ध पहलवान रमेश ठाकुर भी इस अवसर पर पहुंचे, साथ ही ग्राम पंचायत के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में चंपा ठाकुर का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्हें शाल और टोपी पहनाई गई तथा चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों को समर्पित था, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया।

आयोजकों ने चंपा की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की, जो स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश देता है।सम्मानित होने पर चंपा ठाकुर ने आयोजकों और उपस्थित जनसमूह का तहे दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि कड़ी मेहनत से पीछे न हटें, क्योंकि परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। चंपा ने कहा, “मेहनत ही सफलता की कुंजी है। हर युवा को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।” वहीं, उनके पिता रमेश ठाकुर ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और क्षेत्र की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!