सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 30 लोगों ने किया रक्तदान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 30 लोगों ने किया रक्तदान

डलहौजी/चम्बा 20 दिसम्बर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा एक सराहनीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बाथरी, देवीदेहरा, बग्गी, डलहौजी, बनीखेत, गोली, दरड़ा, पुखरी, नागली, पद्दर और नैनीखड़ सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 30 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा डॉ. पुनीत पराशर ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया द्वारा डॉ. पुनीत पराशर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. पुनीत पराशर ने प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के प्रयासों की जमकर सराहना की और कहा कि संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है।प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करती रहेगी और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के प्रयास जारी रखेगी।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी की ओर से डॉ. पुनीत, डॉ. रेणुका, रणजीत कौर, रेनू और देस राज ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की टीम की ओर से विवेक, काका राम, अंकिता, अंजना और विनोद भी उपस्थित रहे। प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था की ओर से अक्षय वशिष्ठ एवं दीपक भाटिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!