नाग मंदिर बनीखेत (पद्दर) में कल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन

नाग मंदिर बनीखेत (पद्दर) में कल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन

डलहौजी/चम्बा 26 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में कल रविवार 27 अप्रैल को नाग मंदिर, बनिखेत (पद्दर) में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान (IHC) के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना है।यह स्वास्थ्य जांच शिविर प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। शिविर में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन (HB), क्षय रोग (टीबी), एचआईवी, हेपेटाइटिस बी एवं सी, यौन संचारित रोग (एसटीआई) तथा मधुमेह (शुगर) सहित विभिन्न रोगों की जांच की जाएगी।

सभी जांच सेवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। अनुभवी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य परामर्शदाताओं की टीम उपस्थित रहकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श भी प्रदान करेगी।इसके अतिरिक्त, रोगों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संरक्षण हेतु आवश्यक जानकारियां भी प्रतिभागियों को दी जाएंगी। शिविर में भाग लेने हेतु किसी पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच करवा कर स्वयं तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाएं।अधिक जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 09418161365 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल द्वारा tipchamba@gmail.com पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।विभाग का संदेश है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!