चंबा में पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए विशेष शिविर, 8 से 10 जुलाई तक चलेगा अभियान

चंबा में पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए विशेष शिविर, 8 से 10 जुलाई तक चलेगा अभियान

चंबा, 4 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय शिमला के तत्वावधान में जिला मुख्यालय चंबा में 8 से 10 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मोबाइल पासपोर्ट वैन के माध्यम से लोगों को मौके पर ही पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल जिला वासियों को स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक ढंग से पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। शिविर के दौरान मोबाइल पासपोर्ट वैन को चंबा के चौगान नंबर दो में स्थित डाकघर के समीप पार्क किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस मोबाइल वैन में पासपोर्ट सेवा केंद्र की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके माध्यम से प्रतिदिन लगभग 50 पासपोर्ट आवेदनों की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। यह वैन पासपोर्ट आवेदन, दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक और फोटो लेने जैसी सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करेगी।सहायक आयुक्त ने बताया कि इस शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, लोगों को समय पर और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं।यह विशेष शिविर उन नागरिकों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा, जो बिना लंबी यात्रा किए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!