बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में धूमधाम से मनाया गया प्री-दीपावली उत्सव

बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में धूमधाम से मनाया गया प्री-दीपावली उत्सव

डलहौजी /चम्बा, 16 अक्तूबर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बोंखरी मोड़ में वीरवार को प्री-दीपावली उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट और निदेशक दिलदार अली बट्ट विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों अतिथियों के स्वागत और सम्मान के साथ हुई।परवेज अली बट्ट और दिलदार अली बट्ट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया तथा कॉलेज स्टाफ और प्रशिक्षुओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में परवेज अली बट्ट ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर एक-दूसरे के पर्वों को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और सद्भावना का प्रतीक पर्व है, जो हमें अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है।निदेशक दिलदार अली बट्ट ने कहा कि त्योहार समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे सभी त्योहारों को सामूहिक रूप से मनाकर सांस्कृतिक एकता का उदाहरण प्रस्तुत करें।

कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और दीपावली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेज परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया। प्रशिक्षुओं ने पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी और राजस्थानी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के अंत में मिठाइयों का वितरण किया गया। चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने घोषणा की कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कॉलेज के वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

इस मौके पर विशाल कुमार, भावना शर्मा, प्रतिभा, राखी, अंकिता, यशिका, नवनीत, लक्ष्मी और सुनीता देवी सहित स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!