पोक्सो केस पर राजनीति गर्माई कांग्रेस नेता मनीष सरीन ने विधायक हंस राज के इस्तीफ़े की उठाई माँग

पोक्सो केस पर राजनीति गर्माई कांग्रेस नेता मनीष सरीन ने विधायक हंस राज के इस्तीफ़े की उठाई माँग

चंबा 27 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज गंभीर मामले ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हांस राज को राजनीतिक विवादों के केंद्र में ला दिया है। मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की चुप्पी पर तीखा प्रहार करते हुए विधायक के तत्काल इस्तीफ़े की माँग की है।डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता मनीष सरीन ने कहा कि हांस राज पर लगे आरोप नाबालिग से जुड़े गंभीर मुद्दे से संबंधित हैं, इसलिए उनका पद पर बने रहना लोकतांत्रिक और नैतिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने कहा कि चंबा महिला थाना में दर्ज पोक्सो केस भाजपा के दावों और आचरण के बीच बड़ा विरोधाभास उजागर करता है।सरीन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “जो पार्टी हर मंच से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, वही आज शर्मनाक चुप्पी साधे बैठी है। क्या अब नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘बीजेपी बचाओ’ हो गया है?”उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश का शीतकालीन विधानसभा सत्र इन दिनों तपोवन, धर्मशाला में चल रहा है, लेकिन भाजपा का इस मुद्दे पर एक शब्द न बोलना दर्शाता है कि पार्टी सत्य का सामना करने से कतरा रही है। “भले ही भाजपा हिमाचल में सत्ता में नहीं है, लेकिन क्या एक आरोपित विधायक को बचाने की जिम्मेदारी उनकी ही है?” सरीन ने सवाल उठाया।कांग्रेस कार्यकर्ता ने विधायक हांस राज के विधानसभा सत्र से अनुपस्थित रहने को जवाबदेही से भागने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि पोक्सो जैसे कठोर कानून में नामज़द व्यक्ति का विधायक पद पर बने रहना पीड़िता के सम्मान के विरुद्ध है।मनीष सरीन ने माँग की कि मामले की जाँच तेज़, पारदर्शी और पूर्णतः पीड़िता-केंद्रित हो तथा किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव को इस प्रक्रिया पर हावी न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना होगा कि वह कानून के पक्ष में खड़ी है या अपने आरोपित विधायक की ढाल बनकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!