चंबा के झांघी में 512 ग्राम चरस गांजा सहित पंजाबवासी 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

चंबा के झांघी में 512 ग्राम चरस गांजा सहित पंजाबवासी 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

चंबा, 11 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला चंबा की एएचटीसी पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 512 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह सफलता पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर मिली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक पंजाब का निवासी है और उसकी पहचान तरसेम पुत्र कैहन चंद, निवासी गांव एवं डाकघर तिब्बड़, तहसील व जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। आरोपी पिछले लगभग 10 वर्षों से भरमौर क्षेत्र के कुछ गांवों में कपड़े की फेरी लगाने का कार्य कर रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दी कि वह कपड़े की फेरी की आड़ में गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।इसी सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने एनएच-154ए चंबा-भरमौर मार्ग पर स्थित गांव झांघी के वर्षा शालीका के पास आरोपी को रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान, आरोपी के कब्जे से कुल 512 ग्राम चरस बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत थाना सदर चंबा में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा, अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस जंग में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। चंबा पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!