भटियात में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: पर्यवेक्षक सुखदेव भगत ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज, जिला अध्यक्ष के छह नामों पर चर्चा तेज

भटीयात/ चुवाडी़ 06 दिसम्बर बबलू पठानीया
कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत भटियात विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन बुधवार को चुवाड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किया गया। बैठक में जिला चंबा के पर्यवेक्षक एवं झारखंड से लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कुलदीप सिंह पठानिया ने की।बैठक के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बारे में विस्तृत जानकारी पर्यवेक्षक सुखदेव भगत को प्रदान की। उन्होंने बताया कि भटियात में कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर बेहद सशक्त है और कार्यकर्ता मौजूदा सरकार की लोकहितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आगामी आयामी चुनावों के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।इसके उपरांत सुखदेव भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से जिला चंबा के दौरे पर हैं और जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता देखकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के विशेष अनुरोध पर उन्हें चंबा भेजा गया है ताकि नई जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए छह नामों पर चर्चा चल रही है और जल्द ही नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए चंबा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से विस्तृत बैठकों का आयोजन किया जा चुका है और पूरी रिपोर्ट जल्द ही दिल्ली हाईकमान को भेजी जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी आगामी चुनावों के लिए तैयार रहें और संगठन को और मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल, ओएसडी मुख्यमंत्री सौरभ चौहान, वन निगम उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाढक, कोषाध्यक्ष मयंक महाजन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।