विधायक डी.एस. ठाकुर ने खड़जोता के लड़ेर गांव में आयोजित जातर मेले में की शिरकत
शीतला माता का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

डलहौजी/चम्बा, 2 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी.एस. ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत खड़जोता के गांव लड़ेर में आयोजित पारंपरिक जातर मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने शीतला माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।विधायक डी.एस. ठाकुर ने मेला कमेटी के अध्यक्ष सुनी राम सुनिया एवं सभी सदस्यों को मेले के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन न केवल हमारी प्राचीन परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि जातर मेले जैसी परंपराएं ग्रामीण संस्कृति और लोक आस्था का अभिन्न हिस्सा हैं। इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपने समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है।डी.एस. ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को जातर मेले की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण एवं ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में लोगों का सहयोग और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति और उत्सव की भावना से भर दिया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और शीतला माता के दरबार में मत्था टेका।विधायक ने अंत में सभी क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक हैं।
