शाहपुर में कार खड्ड में गिरी, शिक्षक व युवती की मौ#त ,तीन घायल

शाहपुर में कार खड्ड में गिरी, शिक्षक व युवती की मौ#त ,तीन घायल

कांगडा 28 मार्च चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

कांगड़ा जिला के शाहपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खड्ड में गिर गई, जिसमें एक जेबीटी शिक्षक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खड्ड से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस घटना की पुष्टि अशोक रतन, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!