ग्राम पंचायत ककीरा और नैनीखड में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्राम पंचायत ककीरा और नैनीखड में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, नशे के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक

चंबा, 01 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

प्रदेश सरकार के विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आर्ट एंड कल्चर सराहन की टीम ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककीरा और नैनीखड में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से बचाव का संदेश भी दिया।कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को व्यवसाय शुरू करने और शिक्षा प्राप्त करने के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।इसके अतिरिक्त, लोगों को महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, स्वरोजगार koयोजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, महिला समृद्धि योजना, सफाई कर्मचारियों के लिए ऋण सुविधाएं और शिक्षा ऋण योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और परिवार पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है।इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने भी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और नशा उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।इन जन-जागरूकता कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और कलाकारों के संदेशों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!