नशा तस्करी पर जिला पुलिस नूरपुर की बड़ी कार्रवाई, कुल 717 ग्राम चरस सहित दो चुराह वासी युवक गिरफ्तार

नशा तस्करी पर जिला पुलिस नूरपुर की बड़ी कार्रवाई, कुल 717 ग्राम चरस सहित दो चुराहवासी युवक गिरफ्तार

नुरपुर/कांगडा 16 फरवरी चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस चौकी सदवां क्षेत्र में नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को कुल 717 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा तस्करी से जुड़े तत्वों में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज प्रातः करीब सवा पांच बजे पुलिस चौकी सदवां के अंतर्गत सदवां चौक पर नियमित नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल नंबर HP-48B-6260 (Honda Shine) को जांच के लिए रोका गया।

मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि, मौके पर तैनात सतर्क पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत काबू कर लिया।पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक के पिट्ठू बैग से 717 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार बरामद मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय लाल हुसैन पुत्र नेक मोहम्मद निवासी गांव मलेठी, डाकघर सिलाघराट, जिला चम्बा, तथा 25 वर्षीय मोहम्मद शरीफ पुत्र मूसा निवासी गांव भलू, डाकघर सिलाघराट, जिला चम्बा, उ के रूप में हुई है।

पुलिस दल ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में भी पेश किया गया, जहां से पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।इस मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर नशे के विरुद्ध पूरी सख्ती से अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!