संधारा मत्स्य सहकारी सभा की मछलियों की नीलामी तिथि बदली, अब 28 फरवरी को होगी

संधारा मत्स्य सहकारी सभा की मछलियों की नीलामी तिथि बदली, अब 28 फरवरी को होगी

भटियात/ चम्बा मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिले के अंतर्गत संधारा मत्स्य सहकारी सभा द्वारा मछलियों की नीलामी की पूर्व निर्धारित तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह नीलामी 24 फरवरी को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर 28 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।मत्स्य अधिकारी कार्यालय संधारा की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह निर्णय सभा की नई प्रबंधक समिति के गठन की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सभा की प्रबंधक समिति का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिसके चलते नई प्रबंधक समिति के चुनाव और गठन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसी कारण पहले तय की गई नीलामी तिथि को रद्द करना पड़ा।

अब मछलियों की खुली नीलामी 28 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे मत्स्य अधिकारी कार्यालय संधारा के प्रांगण में आयोजित की जाएगी। इस दौरान इच्छुक प्रतिभागी और मछुआरे नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर बोली लगा सकेंगे।प्रशासन ने सभी संबंधित मछुआरों और इच्छुक प्रतिभागियों से नई निर्धारित तिथि के अनुसार नीलामी में भाग लेने की अपील की है। साथ ही स्थानीय स्तर पर इस सूचना को व्यापक रूप से प्रचारित करने का आग्रह भी किया गया है, ताकि सभी हितधारकों को समय रहते जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!