सिहुन्ता पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी, हटली (मलाणा) नाके पर 25 पेटी अवैध देसी शराब बरामद

सिहुन्ता पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी, हटली (मलाणा) नाके पर 25 पेटी अवैध देसी शराब बरामद

भटियात/चम्बा 21 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंबा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात करीब सवा तीन बजे चंबा के अंतर्गत सीमावर्ती चौकी हटली (मलाणा) में नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना सिहुन्ता की टीम ने एक महिंद्रा पिकअप वाहन एचपी 73ए 3912 से 25 पेटी अवैध “ऊना नंबर-1” देसी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर करारा प्रहार माना जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सिहुन्ता की टीम ने गांव हटली के समीप नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू की हुई थी। इसी दौरान तड़के करीब 3:15 बजे एक महिंद्रा पिकअप वाहन नाके पर पहुंचा। पुलिस दल को देखकर वाहन चालक घबरा गया और तलाशी से बचने की कोशिश करने लगा। चालक के संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली, जिसमें पिकअप से कुल 25 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई।पुलिस ने मौके पर ही चालक को काबू में लेकर उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना सिहुन्ता में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ चलाया गया यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब और नशा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की धरपकड़ अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ नशा कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!