हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड बनीखेत के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, मदनलाल अरोड़ा पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड बनीखेत के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, मदनलाल अरोड़ा पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

डलहौजी /चंबा 17 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड बनीखेत के चुनाव आज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। इस अवसर पर खंड ककीरा के अध्यक्ष पूर्ण चंद विशेष तौर पर उपस्थित रहे। चुनावी प्रक्रिया का संचालन खंड सलूणी के महासचिव नरेश कुमार द्वारा कुशलता से किया गया। यह चुनाव दो वर्षों के अंतराल के बाद संपन्न हुए, जिनमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गईं।संघ के सदस्यों ने एक बार फिर मदनलाल अरोड़ा पर भरोसा जताते हुए उन्हें खंड बनीखेत का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान संघ की गतिविधियों में सकारात्मक योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। महासचिव पद के लिए ओम प्रकाश ठाकुर को चुना गया, वहीं कैशियर की जिम्मेदारी जेपी ठाकुर को सौंपी गई।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव कोहड़ा भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए आशा जताई कि नव-निर्वाचित टीम संघ के सदस्यों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।शिव कोहड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पेंशनर्स समाज का एक अहम हिस्सा हैं, जिनके अनुभव समाज के लिए मार्गदर्शक होते हैं। ऐसे में उनका संगठनात्मक सशक्तिकरण समय की आवश्यकता है।पूरे आयोजन को सादगी, एकता और समर्पण की भावना के साथ संपन्न किया गया, जिससे संघ की एकजुटता और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। यह चुनाव आने वाले समय में संघ की मजबूती का आधार सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!