बटृ ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जन्मदिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

तीसा/चुराह 26 मार्च दिलीप सिंह ठाकुर
चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तीसा में प्रदेश हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन दिलदार अली बट्ट की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।इस मौके पर दिलदार अली बट्ट ने मुख्यमंत्री को गरीबों और वंचित वर्गों का हितैषी बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें “लघु दुकानदार कल्याण योजना”, “सुख शिक्षा योजना”, और “मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना” शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अनाथ बच्चों को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” घोषित कर उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं।कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिक अस्पताल तीसा में मरीजों और अस्पताल स्टाफ को फल वितरित किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री की दीर्घायु और प्रदेश की समृद्धि की कामना की गई।इसी तरह, डलहौजी उपमंडल के बोंखरी मोड़ स्थित बट्ट नर्सिंग कॉलेज एवं आईटीआई में भी जन्मदिवस उत्सव मनाया गया। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों ने केक काटकर मुख्यमंत्री के प्रति शुभकामनाएं प्रकट कीं।प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जनहितकारी नीतियों की सराहना की गई।
