पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के बच्चों ने किया खज्जियार भ्रमण

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के बच्चों ने किया खज्जियार भ्रमण

डलहौजी / चंबा 18 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने पीएम श्री योजना के तहत बीते कल मंगलवार को प्रिंसिपल खज्जियार का शैक्षिक भ्रमण किया। इस यात्रा के दौरान बच्चों ने प्रकृति की सुंदरता को निहारा और एक अनूठा अनुभव प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य करमजीत कौर ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएँ बच्चों को समाज और प्रकृति से जोड़ती हैं, जिससे उन्हें वास्तविक शिक्षा प्राप्त होती है।

इससे न केवल उनकी ज्ञानवर्धन प्रक्रिया तेज होती है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास में भी मदद मिलती है।इस शैक्षिक यात्रा का आयोजन परीक्षा के बाद किया गया ताकि बच्चों को मानसिक तनाव से राहत मिल सके और वे तरोताजा महसूस करें। खज्जियार की हरी-भरी वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य ने बच्चों को आनंदित किया। उन्होंने यहां के घास के मैदानों, देवदार के घने जंगलों और झील के मनोरम दृश्य का लुत्फ उठाया।यात्रा के दौरान बच्चों के खानपान और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुनीता चंसू, शालिनी, कीर्ति राज, आशु डड्डा, नितिन सागर, धर्मेंद्र, इमरान, सुनील कुमार, सुप्रिया, शैलजा कालिया और शोभा वर्मा भी मौजूद रहे।इस यात्रा के प्रभारी रिंकू खरोतर और सुनील कुमार ने कहा कि यह अनुभव बच्चों के लिए बेहद उपयोगी और आनंददायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!